Manager's Message

प्रिय विद्यार्थियों,
कॉलेज की गरिमा तभी सम्भव है, जब छात्र सुसंस्कृत एवं अनुशासनबद्ध हों I सभी छात्रों से यही अपेक्षा है I हम स्वअनुशासन में विश्वास रखतें हैं I इसी परिपेक्ष्य में कॉलेज में चरित्र निर्माण एवं नियम सयंम पर विशेष बल दिया जाता है I

आधुनिक परिवेश से आप सभी लोग अच्छी तरह से परिचित हैं I इसी परिवेश को सौहार्दपूर्ण एवं आदर्श बनाने के लिये कॉलेज प्रेरणाश्रोत है I जहाँ आप निरन्तर उद्देश्यपूर्ण परिश्रम करके अपने सुखद भविष्य को रचनात्मक द्रष्टि से पूर्ण कर सकते हैं I कॉलेज की सुचिता आपके आचरण से जुड़ीं हैं I जहाँ गुरुजन आपको प्रेरणा, परामर्श एवं प्रोत्साहन देते हुए आपका पथ प्रदर्शन करते हैं I

हम आशा करते हैं की आप शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त कर, कर्तव्यपरायणता से युक्त होकर परिवार एवं समाज की उन्नति में भी सहायक होंगे I कॉलेज शिक्षा की द्रष्टि से तो आदर्श है ही, इसके अतिरिक्त यह अनुशासन, चरित्र एवं नैतिक मूल्यों के सर्वागीण विकास पर बल देता है I

आपके अन्दर उपयोगिता एवं विकास की द्रष्टि से असीम सम्भावनाएं विधमान हैं मात्र आवयश्कता है, उन्हें पहचान कर सही दिशा देने की I जो कार्य किसी मनुष्य ने किया है उसे अपनें ह्रद्य की क्षुद्र दुर्बलताओं को त्याग कर उठो, और उन्नति की पराकाष्ठा को लाब्धित करो I संसार में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे तुम प्राप्त ना कर सको I

आपके उज्वल भविष्य हेतु शत् शत् शुभकामनाएं I

प्रबन्धक
श्रीमती सीता वैश्य
मोबा० 9415320373